फर्नांडीज हॉस्पिटल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस
हैदराबाद, फर्नांडीज हॉस्पिटल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिस इज हाऊ वी केयर थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व देखभाल के क्षेत्र में मिडवाइफरी के प्रभाव तथा महत्व को रेखांकित करना था।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फर्नांडीज हॉस्पिटल द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल की सभी इकाइयों में विशेष मिडवाइफ स्टेशन स्थापित किए गए, जहाँ आगंतुकों और गर्भवती महिलाओं के परिवारों को इंटरेक्टिव पहेलियों, खेलों और मिडवाइफ-लेड बर्थिंग रूम्स के मार्गदर्शक टूर के माध्यम से मिडवाइफरी मॉडल की बारीकियों तथा प्रसव प्रक्रिया में मिडवाइफ की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाया गया। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य परिवारों को प्रसव के दौरान वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाना था।
जानकारी देते हुए बताया गया कि मिडवाइफरी सेवाओं के विस्तार तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में फर्नांडीज फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब तक फाउंडेशन ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश सहित नौ राज्यों से अस्सी से अधिक मिडवाइफरी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है। इसके अलावा तेलंगाना से तीन सौ पचास से अधिक पेशेवर मिडवाइफ्स को प्रशिक्षित किया है। ये कुशल पेशेवर अब देश के विभिन्न सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे सम्मानजनक मातृत्व देखभाल तक अधिक महिलाओं की पहुँच सुनिश्चित हो रही है।
यह भी पढ़ें… एआई पर बनेगी समिति : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
अवसर पर फर्नांडीज फाउंडेशन की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक डॉ. एविटा फर्नांडीज ने कहा कि मिडवाइफरी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह सुरक्षित और गरिमामय प्रसव के लिए अनिवार्य आवश्यकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



