फिडे ग्रैंड स्विस : वैशाली ने एकल बढ़त हासिल की
समरकंद (उज्बेकिस्तान), भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने फिडे ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। महिला वर्ग में आर वैशाली ने अपनी लय बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि ओपन वर्ग में डी गुकेश ने विश्व चैंपियन जैसी फॉर्म दिखाते हुए एक और जीत अपने नाम की।
भारतीय खिलाड़ियों के दमदार खेल ने टूर्नामेंट में नई उम्मीदें जगा दी हैं। छह सितंबर (भाषा) गत चैंपियन और ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शनिवार को फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली।
यह भी पढ़े : फिडे ग्रैंड शतरंज : गुकेश ने बाकरोट को हराया
वंतिका अग्रवाल को चीन की युक्सिन सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं डी हरिका को चीन की गुओ क्यूई ने ड्रॉ पर रोका। वंतिका और हरिका दोनों के 1.5-1.5 अंक हैं जबकि वैशाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। ओपन वर्ग में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने स्पेन के डेनियल युफा को पराजित किया जिससे उनके संभावित तीन में से 2.5 अंक हो गए हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



