मुंबई उच्च न्यायालय को बम की धमकी वाला ईमेल भेजने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Ad

मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़े: मराठा आरक्षण आंदोलन : मुंबई पुलिस ने जरांगे को मैदान खाली करने का नोटिस दिया

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार दोपहर उच्च न्यायालय प्रशासन को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके कारण सुनवाई लगभग दो घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, यह एक झूठी धमकी निकली क्योंकि परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल भेजने वाले ने इमारत में बम होने का दावा किया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button