हैदराबाद में फॉरेंसिक साइंस लैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद, हैदराबाद में शनिवार को तेलंगाना अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं आग पर काबू पाया गया।

आग बुझाने के लिए लगीं दमकल की पांच गाड़ियां और एक रोबोट

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आग पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे लगी। हमें इसकी सूचना 10 बजकर 22 मिनट पर मिली। इमारत की पहली मंजिल से धुआं निकल रहा था। आग को दो घंटे में बुझा दिया गया।’’ आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां और एक रोबोट को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल के एक हिस्से तक ही सीमित रही और इस घटना में कुछ कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रारंभिक जांच के आधार पर, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि आग लगने के सटीक कारण अब भी पता लगाया जा रहा है। (भाषा )

यह भी पढ़ेनामपल्ली में मेट्रो का मल्टीलेवल पार्किंग भवन उद्घाटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button