कर्नाटक में दवा प्रतिरोधी मिर्गी की पहली डीबीएस सर्जरी
बेंगलुरू, कर्नाटक में दवा-प्रतिरोधी मिर्गी का इलाज करने के लिए पहली लक्षित डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी हाल में बेंगलुरू स्थित एक अस्पताल में की गई है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। यह सर्जरी बन्नेरघट्टा रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ रघुराम जी. की अगुवाई में की गई है।
डॉ रघुराम ने बताया कि 21-वर्षीय मरीज़ यमन का नागरिक था और उसे 12 साल से ज्यादा वक्त से दौरे पड़ते थे। डॉक्टर ने कहा कि मरीज़ को ऑपरेशन के चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसमें शानदार सुधार देखने को मिला है तथा सर्जरी के बाद उसे कोई दौरा नहीं पड़ा है।
यह भी पढ़ें.. स्टार हॉस्पिटल्स, नानकरामगुड़ा में नई पीढ़ी की रोबोटिक सर्जरी प्रणाली लांच
उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. गुरुप्रसाद होसुरकर ने सहायता प्रदान की। रघुराम ने प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि डीबीएस एक सटीक और नाजुक प्रक्रिया है। रघुराम ने कहा कि सर्जरी के दौरान बारीक तारों (इलेक्ट्रोड्स) को मस्तिष्क के अंदर एक खास हिस्से में लगाया गया जो मिर्गी के दौरों (सीजर्स) को नियंत्रित करने में मदद करता है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



