निजामाबाद के अतिरिक्त जिलाधीश ने किया दत्तक सहायता केंद्र का उद्घाटन

निजामाबाद, प्रजा पालन प्रगति योजना, बाल सुरक्षा और ड्रग्स मुक्त तेलंगाना अभियान के हिस्से के रूप में आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर (आईडीओसी) में अतिरिक्त कलेक्टर किरण कुमार द्वारा दत्तक सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया।

अवसर पर उन्होंने बताया कि बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया को मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से गोद लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को इस हेल्प डेस्क के माध्यम से गोद लेने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और सरकारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें… एआई सहायक करेंगे रेल यात्रियों का मार्गर्शन

कार्यक्रम के दौरान हैदराबाद के एक दंपत्ति को आधिकारिक रूप से एक बच्चा गोद दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेंकटेश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी चैतन्य कुमार और कार्यालय के कर्मचारी अनीता, अनिल, मुजाहिद, श्रावंती, गणेश व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button