2 तक पत्रकारों के आवास स्थलों की समस्या का समाधान : पोंगुलेटी

हैदराबाद, राजस्व, आवास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार योग्य पत्रकारों को आवास स्थल उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा पहले कई मौकों पर दिए गए आश्वासनों के अनुसार सभी की राय लेकर 2 जून तक इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

मंत्री ने सचिवालय में कई पत्रकार हाउसिंग सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि यदि सभी पत्रकार एकजुट रहें, तो समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी सोसाइटी मिलकर एक मंच पर आकर जेएसी का गठन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो योग्य पत्रकार किसी पत्रकार संघ के सदस्य नहीं हैं, उन्हें भी आवास स्थल दिए जाएँगे।

यह भी पढ़ें… फोन टैपिंग मामले में केसीआर, केटीआर व हरीश राव को फँसाने का प्रयास : प्रवीण कुमार

मंत्री ने कहा कि बिना किसी आलोचना या संदेह के आवासीय स्थल आवंटन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी होने के लिए सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फ्यूचर सिटी में विधायकों और अधिकारियों के साथ हैदराबाद में काम करने वाले पत्रकारों को आवासीय स्थल देने के लिए सरकार तैयार है। बैठक में मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी, सूचना एवं जनसंपर्क विशेष आयुक्त जी. मुकुंद रेड्डी, सीपीआरओ मल्सूर व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button