बांग्लादेशियों, रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान के लिए करें एसआईटी का गठन : राजा सिंह
हैदराबाद, गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह ने नगर में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों व रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान के लिए विशेष जाँच दल (एसआईटी) के गठन की माँग की। राजा सिंह ने बताया कि पुराने शहर के चादरघाट तथा खैरताबाद में अवैध बांग्लादेशियों के अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने का कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल के रास्ते हैदराबाद पहुँचने वाले बांग्लादेशी लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मजलिस व कांग्रेस पार्टी की वोट बैंक की राजनीति की वजह से इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके परिणाम स्वरूप नगर में अवैध बांग्लादेशियों की उपस्थिति में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।राजा सिंह ने बताया कि हैदराबाद को बांग्लादेशीबाद में बदलने के लिए बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों, रोहिंग्या मुसलमानों को यहाँ बसाया जा रहा है।
हैदराबाद में रोहिंग्या की बढ़ती संख्या पर चिंता
हैदराबाद समेत मुम्बई, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता बांग्लादेशियों व रोहिंग्या मुसलमानों के निशाने पर हैं। उन्होंने बताया कि हैदराबाद का पुराना शहर पहले से ही बांग्लादेशियों, रोहिंग्या मुसलमानों का गढ़ बन चुका है। अब यह लोग धीरे-धीरे नये शहर में भी पैर पसार रहे हैं।
विधायक ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों, रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान के लिए एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करने की माँग की। उन्होंने बताया कि पुराने शहर के मुसलमानों को भी इस गंभीर विषय में आवाज उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अब तक पुराने शहर मासूम बालिकाओं को अरब के बूढ़े शेखों को बेचने के लिए बदनाम था, अब यह गंदे काम की वजह से ओल्ड सिटी के नाम पर धब्बा लग रहा है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या पुराने शहर में कोई मुस्लिम नेता नहीं बचा, जो इस विषय पर आवाज उठाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





