कुकटपल्ली में आईसीएआई हैदराबाद शाखा के नये भवन का शिलान्यास

हैदराबाद, कुकटपल्ली में एक एकड़ के भूमि पर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया हैदराबाद शाखा के नये भवन हेतु अध्यक्ष चरण ज्योत सिंह नंदा और उपाध्यक्ष प्रसन्ना कुमार ने शिलान्यास किया। चरण ज्योत सिंह नंदा ने कहा कि देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में फाइनेंशियल सर्विस दे रहे हैं।

आईसीएआई हैदराबाद शाखा भवन शिलान्यास समारोह

अवसर पर प्रसन्ना कुमार ने कहा कि हैदराबाद में पंद्रह हजार सदस्य और 32 हजार विद्यार्थी हैं। भविष्य की जरूरतों के लिए छह मंजिला बिल्डिंग बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में पाँच रीजनल सेंटर और 186 शाखाएँ हैं। हैदराबाद पहला ऐसा संस्थान होगा, जिसका अपना भवन है।

यह भी पढ़ें… अरबिंदो फार्मा फाउंडेशन ने हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर के लिए दिये 2 करोड़ रुपये

प्रसन्ना कुमार ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने के पूरे प्रयास किये जाएँगे। अवसर पर केंद्रीय परिषद के सदस्य एवं हैदराबाद शाखा के प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button