एफटीसीसीआई का इंडस्ट्रियल इन्नोवेशन टेक्नोलॉजी एक्सपो 27 से

हैदराबाद, फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफटीसीसीआई) की मेजबानी में अत्याधुनिक औद्योगिक नवाचारों तथा प्रौद्योगिकी पर आधारित तीन दिवसीय एक्सपो आईआईटेक्स-2025 का आयोजन आगामी 27 से 29 जून तक हाईटेक्स प्रदर्शनी सेंटर के हॉल नं.1 में किया जाएगा। एक्सपोमेंगतिशीलता, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, स्मार्ट तकनीक, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज समाधान, मशीन टूल्स, औद्योगिक स्वचालन आदि में नवाचारों के प्रदर्शन के साथ भारत के गतिशील औद्योगिक परिदृश्य में विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

इसका उद्घाटन तेलंगाना के आईटी तथा उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू द्वारा किया जाएगा। एफटीसीसीआई के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सिंघल ने आज यहाँ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्रियल इन्नोवेशन टेक्नोलॉजी एक्सपो (आईआईटेक्स) का दूसरा संस्करण है। आईआईटीईएक्स का उद्देश्य उद्योगों विशेष रूप से एमएसएमई को नवीनतम तकनीक और नवाचार के साथ सशक्त बनाना है, जो भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण के अनुरूप है।

आईआईटेक्स-2025: स्टार्टअप्स को मिलेगा नया मंच

साथ हीस्टार्टअप और उद्यमियों के लिए उत्पादों और सेवाओं को विविध दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना भी है। आईआईटेक्स-2025 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्करण पिछली बार की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होगा। एक्सपो को एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार सहित तेलंगाना सरकार, इन्वेस्ट इंडिया (नीति आयोग की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसी), नैसकॉम, टी-हब, एनएसआईसी, टी-वर्क्स, टीजीआरईडीसीओ, अटल इनक्यूबेशन सेंटर, रिच जैसे प्रमुख संस्थान समर्थन प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहाँ 110 से अधिक स्टॉल होंगे, जहाँ नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, स्मार्ट तकनीक, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज समाधान, मशीन टूल्स और औद्योगिक स्वचालन से जुड़े नवाचारों तथा संबंधित प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में 15,000 से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना है। आईआईटेक्स-2025 संयोजक विमलेश गुप्ता ने कहा कि यह एक्सपो केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि एक परिवर्तनकारी मंच है, जो स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकी नेताओं के अत्याधुनिक नवाचारों के साथ जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

तकनीकी उत्कृष्टता और एमएसएमई सशक्तिकरण का लक्ष्य

हमारा उद्देश्य तकनीकी उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने और एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने में योगदान प्रदान करना है। यहाँ नैसकॉम और टी-हब द्वारा समर्पित मंडपों में 20 से अधिक क्यूरेटेड स्टार्टअप होंगे। आयोजन का उद्देश्य उद्योग के नेताओं, सफल स्टार्टअप्स नीति निर्माताओं के साथ बातचीत कर एमएसएमई को लाभ पहुँचाने वाली राज्य और केंद्र नीतियों के बारे जानने-समझने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करना है।

एफटीसीसीआई के उपाध्यक्ष के.के. माहेश्वरी ने कहा कि यह एक्सपो टिकाऊ औद्योगिक विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का परिचायक है। आईआईटीईएक्स के माध्यम से हमारा प्रयास प्रिटिंग तथा पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग, मशीन टूल्स, नवीनीकरणीय ऊर्जा, गतिशीलता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों में सफलताओं को प्रदर्शित करने के लिए उद्योग नेताओं, सरकार और नवप्रवर्तकों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि अभी आईआईटीईएक्स द्विवार्षिक आयोजन है।

हमारा लक्ष्य इसे वार्षिक बनाना है। जानकारी देते हुए बताया गया कि एक्सपो को ट्रूजोन सोलर, मार्गदर्शी चिट फंड प्राइवेट लिमिटेड और अन्य भागीदारों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। आईआईटेक्स-2025 का सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button