गादे इन्नय्या को मां के अंतिम संस्कार के लिए 48 घंटे की जमानत

हैदराबाद, एनआईए की अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता गादे इन्नय्या की जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने शर्तों के आधार पर गादे इन्नय्या की 48 घंटे की अस्थाई जमानत मंजूर की। गादे इन्नय्या की माँ थेरेसा (93) का कल रात निधन हो गया था। अपनी माँ के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अदालत ने 48 घंटे की जमानत मंजूर की। इन्नय्या की माँ का अंतिम संस्कार जनगाम ज़िले के जाफरगढ़ में किया जाएगा।

गौरतलब है कि माओवादियों के अनुकूल टिप्पणियाँ करने के अलावा उनके समर्थन में प्रचार करने और उन्हें सहयोग देने के कारण ही एनआईए ने यूएपीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गत 21 दिसंबर को इन्नय्या को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे चंचलगुड़ा जेल में बंद है। इन्नय्या को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए के अधिकारियों ने दो बार इन्नय्या के घर और उनके आश्रम में छापेमारी की थी।  

यह भी पढ़ें… विद्यार्थियों को दिये जाने वाले किट की गुणवत्ता को लेकर सीएम ने दिए निर्देश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button