उन्नति महिला मंडल का गणगौर उत्सव संपन्न

हैदराबाद, उन्नति महिला मंडल, चप्पल बाजार के तत्वावधान में गणगौर उत्सव कोठी स्थित आईएमए के रिधम हाल में आयोजित किया गया। आज यहाँ मंडल की संयोजिका शकुंतला जाजू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गणगौर उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक नए अंदाज़ में शुभ विवाह का निमंत्रण, जिसमें देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, में लीला बंग, स्नेहा राठी, सीमा चांडक, ममता असावा, रितु बंग, विजेता जाजू, अर्चना सोनी, मेघा जाजू, पूजा पंसारी, शीतल फाफट, आरती झँवर, राधिका जाजू, प्रानिका राठी, अलीशा फाफट, निष्ठा झँवर, पूजा बंग, हर्षा बंग, मिष्टी बंग, संचिता बजाज ने प्रस्तुति दी।

अवसर पर विवाह समारोह में अन्न का अनादर और बर्बादी कैसे होती है, इस पर सुन्दर चित्रण किया गया। इसी तरह कॉम्प्लीमेंट्री, कैश तम्बोलो-1 एवं कैश तम्बोला-2 का आयोजन किया गया। कॉम्प्लीमेंट्री तम्बोला का संचालन शकुंतला जाजू एवं सुनीता चांडक ने, कैश तम्बोला-1 का संचालन संगीता चांडक एवं वंदना अट्टल ने तथा कैश तम्बोला-2 का संचालन स्नेहा राठी एवं पूजा पंसारी ने किया।

मुख्य अतिथियों का सम्मान और उत्सव का भव्य समापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी गोपाल बल्दवा एवं मंजू बल्दवा का सम्मान कैलाश काबरा एवं अमर जाजू द्वारा किया गया। मंच संचालन लीला बंग एवं सीमा चांडक ने किया। शकुंतला जाजू ने कहा कि उन्नति महिला मंडल, चप्पल बाजार द्वारा गणगौर उत्सव और होली के भजन का आयोजन हर साल धूमधाम से किया जाता है। इसमें सभी सदस्यों का सहयोग रहता है।

यह भी पढ़ें… केटीआर का राज्यव्यापी दौरा, वरंगल रजत उत्सव की तैयारियां तेज

सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में शकुंतला जाजू, निर्मला, सबिता काबरा, मंगला बंग, लीला बंग, सुनीता चांडक, पूजा पंसारी, संगीता चांडक, स्नेहा राठी, अन्नपूर्णा अग्रवाल, वंदना अट्टल, अर्चना सोनी, सीमा चांडक, उर्मिला धूत, रितु बंग, स्वाति जाजू, प्रियंका जाजू, अनीता तोतला, ममता असावा, आरती झँवर ने सहयोग दिया। शीतल फाफट ने आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button