ओडिशा से सिकंदराबाद तक गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

हैदराबाद, सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 14.32 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ़्तार कर लिया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सघन जाँच के दौरान बिहार के जवाहर कुमार (32) को 14.32 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हाल ही में ओडिशा में सेंट्रिंग मज़दूर के रूप में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुल़ाकात अखिलेश कुमार से हुई, जिसने उसे लालच देकर गांजा सप्लाई के लिए हर ट्रिप के बदले 7 हज़ार रुपये देने का वादा किया। आर्थिक तंगी के चलते उसने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

बताया गया है कि 3 मई को अखिलेश ने जवाहर को एक ट्रॉली बैग में गांजा के पैकेट देकर पुणे पहुंचाने के निर्देश दिए। हालांकि पुणे के लिए सीधी ट्रेन न मिलने के कारण आरोपी ने विशाखा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17015) के जनरल कोच में सफर शुरू किया और बैग को सीट के नीचे छिपा दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ऑक्सीजन टैंकरों में विस्फोट के चलते 5 घायल

4 मई की सुबह करीब 8 बजे सिकंदराबाद पहुंचने के बाद आरोपी ट्रेन से उतरा और आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11:45 बजे आरपीएफ की टीम ने उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 14.32 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी के ख़िलाफ मामला दर्ज़ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button