गले में बोतल का ढक्कन फँसने से बालिका की मौत

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र यादाद्रि भोगनीर ज़िले के भूदान पोचमपल्ली मंडल परिधि के इंद्रियाला ग्राम में दुर्घटनावश थम्सअप की बोतल का ढक्कन गले में फँसने के कारण डेढ़ वर्षीय बालिका शिशु की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, इंद्रियाला ग्राम निवासी बी. श्रीकांत व नागरानी दंपत्ति को एक लड़का और एक लड़की है। उसकी लड़की बी. भाव्याश्री कल घर पर थम्सअप का खाली बोतल लेकर खेल रही थी। उसने बोतल का ऊपरी सीरा अपने मुँह में डाल लिया, जिस कारण बोतल का ढक्कन भाव्याश्री के गले में जाकर अटक गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गई। उसके माता-पिता उसे बीबी नगर के एम्स अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही भाव्याश्री दम तोड़ चुकी थी। स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में 37 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹71 लाख रिफंड

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button