किसानों के नुकसान और मुआवजे परश्वेत-पत्र जारी करे सरकार : महेश्वर रेड्डी

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एलेटी महेश्वर रेड्डी ने मोंथा तूफान के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसलों पर प्रति एकड़ 30 हजार रुपए मुआवजा देने की तथा कितने किसानों को कितनी फसलों का नुकसान हुआ? कितने किसानों को मुआवजा दिया गया?, इस पर श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में विधायक रामाराव पाटिल, विधायक पालवाय हरीश बाबू, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बसवा लक्ष्मीनरसय्या, आधिकारिक प्रवक्ता जे. संगप्पा व सुनीता रेड्डी के साथ मिलकर मीडिया को संबोधित करते हुए महेश्वर रेड्डी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पत्र लिखे जाने की जानकारी देते हुए पत्र की प्रति दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकडों के अनुसार लाख एकड़ फसलों का नुकसान हुआ है, परंतु किसान संघों के अनुसार 7 लाख किसानों की 10 लाख एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रति एकड 10 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी परंतु किसी किसान के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें…तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने की सीएम रेवंत रेड्डी के बयान की कड़ी आलोचना

Ad

किसानों की बर्बाद फसलों पर श्वेत-पत्र व मुआवजा मांग

केवल मीडिया स्टेटमेंट दिए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि तूफान में कितने किसानों की कितनी फसलों का नुकसान हुआ है? कितने किसानों को मुआवजा दिया गया है ? इस पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी राज्य सरकार शामिल नहीं हो रही है, अब सरकार जवाब दे इसका क्या कारण है?

महेश्वर रेड्डी ने कहा कि सरकार बताए क्या राज्य सरकार केंद्र की फसल बीमा योजना के विकल्प में राज्य के किसानों के लिए कोई नई बीमा योजना ला रही है? क्योंकि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आते ही किसानों के लिए विशेष बीमा योजना लाएगी जो अब तक नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि तूफान और अकाल वर्षा के कारण धान खरीद केंद्रों में रखा धान भी भीग चुका है। विशेषकर सोयाबीन, मकई और कपास किसानों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों की फसलों को सरकार बिना किसी शर्त के नमी का बहाना बनाए बिना खरीदे। उन्होंने किसानों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मांग की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button