पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत, सरकार का बयान

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। TOI ने एक सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव न करने से सरकार को नुकसान बढ़ सकता है।

PET

आसमान छू रही कच्चे तेल की कीमत 

बता दें इस हफ्ते के अंत में कच्चे तेल की कीमत चार साल के अपने सबसे उच्चतम स्तर 126 US डॉलर प्रति बैरल तक चली गई है, हालांकि इसमें बाद में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह काफी नहीं है। सरकारी सूत्र के मुताबिक, ‘पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निकट भविष्य में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता।’

तेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले सप्ताह बताया था कि पेट्रोल पर प्रति लीटर लगभग 20 रुपये और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

विशेषज्ञों ने इससे पहले पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद प्रति लीटर 25-28 रुपये की कीमत में वृद्धि की संभावना जताई थी।

PETT

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे

दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चा तेल चार साल के उच्चतम स्तर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई लेकिन यह 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इस महीने औसत कीमत 114 डॉलर से अधिक रही, जबकि पिछले साल यह 70 डॉलर के आसपास थी।

Petrol Diesel Price India

अमेरिका-ईरान संघर्ष 

अमेरिका-ईरान संघर्ष और हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर पाबंदी के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी, औद्योगिक डीजल और जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ा दी हैं, लेकिन आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढीं हैं।( PTI)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button