हैदराबाद में हीट वेव एक्शन प्लान तैयार: पोंगुलेटी

हैदराबाद, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी सरकार पर है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में सख्ती से कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गर्मी अधिक होने और बड़े पैमाने पर लू चलने की संभावना है और 15 जून तक उच्च तापमान रहने की बात कही गयी है। मौसम विभाग की चेतावनियों के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर उन्होंने शुक्रवार को सचिवालय में 20 संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।

तेलंगाना स्टेट हीटवेव एक्शन प्लान-2026 जारी किया

पोंगुलेटी ने तेलंगाना राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय मौसम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किये गये समग्र तेलंगाना स्टेट हीटवेव एक्शन प्लान-2026 जारी किया। उन्होंने कहा कि अगले 45 दिनों में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल की कमी न हो, इसके लिए उचित सावधानियाँ बरती जाएँ।

विशेष रूप से मोटर खराब होने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर मरम्मत करके पानी की आपूर्ति बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हैदराबाद शहर में नाँग के अनुसार टैंकरों के जरिए पानी की आपूति की जा रही है। रोजाना 14 घंटे भराई कर 15 हजार टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों, विशेषकर पंचायती राज, नागरिक प्रशासन, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए 15 दिनों के भीतर सरकार को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लू के प्रभाव से आम लोगों को बचाने के लिए सभी उपाय किए जाएँ और यदि अप्रत्याशित परिस्थितियों में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तुरंत प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए।

सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ओआरएस पैकेट उपलब्ध

राज्य के नलगोंडा, मंचीरियाल, सूयपिट, पेहापल्ली, जगित्याल, खम्मन, वरंगल, करीमनगर और महबूबाबाद जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है और इन जिलों में विशेष उपाय किए जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे तालाबों और कुंडों के पास जाकर खेलते हुए दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। इसलिए इन क्षेत्रों के प्रति एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभागों को विशेष ध्यान देना होगा।

मंत्री ने निर्देश दिया कि गर्मी से संबंधित जानकारी, उच्च तापमान के दौरान लोगों द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियाँ, कूल वार्ड की व्यवस्था और अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ओआरएस पैकेट उपलब्ध रखे जाएँ।

गर्म क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को दो समूहों में बाँटकर कम से कम एक या दो घंटे का विश्राम देने के लिए रोटेशन प्रणाली अपनाने हेतु उद्योगों को निर्देशित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि बस स्टैंड, बाजारों, पर्यटन केंद्रों और धार्मिक स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यक शेल्टर और पेयजल उपलब्ध कराया जाए। गर्मियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में पब्लिक एड्रेस सिस्टम और एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से प्रचार किया जाए।

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button