हैदराबाद में 11 अप्रैल को भव्य हिन्दू सम्मेलन
हैदराबाद, हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में शनिवार, 11 अप्रैल को रहीमपुरा में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। हिन्दू सम्मेलन समिति रहीमपुरा-धूलपेट बस्ती क्षेत्र संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 11 अप्रैल को शाम 5 बजे से अंबेडकर प्ले ग्राउंड, रहीमपुरा में किया जाएगा। रात 8 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन साहुजी फंक्शन हॉल में किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह, सी. सतीश सिंह, राजेश सिंह, रामा राव व अन्य ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेयाजी, सम्माननीय अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु अखिल भारत हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश महाराज, भाजपा नेता गोविन्द राठी, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, श्री गुजराती प्रगति समाज के कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गोसर आदि को आमंत्रित किया।
यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का मेगा चिकित्सा शिविर
अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन, गौ पूजन, सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालिका शक्ति प्रदर्शन, संतों और विशिष्ट वक्ताओं का संदेश, सामाजिक एकता और राष्ट्र चेतना का संदेश का आयोजन किया जाएगा। सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



