हरीश राव ने की एमएसपी दर पर किसानों से चना खरीदने की माँग

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से राज्यभर में किसानों के पास मौजूद 60 हजार क्विंटल चना 5,870 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देकर तुरंत खरीदने की मांग की।

हरीश राव ने कहा कि कोटा समाप्त होने की आड़ लेकर किसानों से चना खरीदना बंद कर दिया गया है। यदि सरकार नहीं खरीदेगी तो किसानों को मजबूरन प्रति क्विंटल 1 हजार रुपये कम में बाजार में बेचना पड़ेगा जिससे किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि राज्यभर में 11 लाख एकड़ पर मकई का उत्पादन किया गया है परंतु खरीदने के लिए आधे केंद्र भी स्थापित नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बोरे नहीं होने तथा टोकन नहीं होने की आड़ लेकर खरीदी बंद किए जाने से किसानों को एमएसपी 2,400 के बजाए केवल 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल में बेचना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें… हयातनगर में डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण शीघ्र : श्रीधर बाबू

हरीश राव ने आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव के पहले रैतु डिक्लेरेशन में हर फसल पर बोनस देने का वादा किया गया, जो अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूमियों, कांट्रैक्टों की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन किसानों की समस्या पर बैठक करने समय नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली टूर रोककर किसानों की समस्याओं पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से ज्वार, सूरजमुखी व धान खरीद केंद्र प्रारंभ करने के साथ-साथ कोटा खत्म होने की आड़ लेकर बंद कर दिए गए चने के खरीद केंद्रों को खोलने की मांग की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button