अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न
हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा आयोजित 190वाँ निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर वनस्थलीपुरम स्थित अकालसर गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। आज यहाँ मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर के प्रायोजक वंदना शॉपिंग मॉल, वनस्थलीपुरम के तुलसी राम बंसल रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा अकालसर साहिब और अग्रवाल समाज तेलंगाना वनस्थलीपुरम शाखा ने सहयोग प्रदान किया।
प्रारम्भ में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार संत सिंह और तुलसी राम बंसल ने भारत माता, गुरु नानक देव जी और श्री अग्रसेन महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। शिविर में केयर हॉस्पिटल, मलकपेट हैदराबाद के डॉक्टर ने रक्तचाप, शुगर, ईसीजी, सामान्य रोग, हड्डी रोग, स्त्रा रोग, बाल रोग, हृदय रोग से संबंधित रोगियों का निरीक्षण कर निदान किया।
यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न
विशेषज्ञ सेवाओं व रोगियों को निशुल्क उपचार
एलसीएच साधुराम आई हास्पिटल के नेत्र विशेषज्ञों ने रोगियों का परीक्षण करके नेत्र संबंधित समस्याओं का निदान किया। अवसर पर चयनित 6 रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन साधुराम नेत्र अस्पताल में सघन परीक्षण के बाद किया जाएगा। एशियन ईएनटी केयर सेंटर बेगमपेट के डॉ. छावा अंजनेयुलू के नेतृत्व में विशेषज्ञ द्वारा नाक, गला और कान से ग्रस्त रोगियों की जांच की गयी।
शिविर में श्री प्रियंका डेंटल क्लीनिक के डॉ. आशीष तोडी ने दंत जाँच की सेवा दी। ओम एक्यूप्रेशर क्लीनिक के डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल ने रोगियों को प्राकृतिक विधि एक्यूप्रेशर से सेवा प्रदान की। बाल गोविन्द राय हेल्थ केयर सेंटर के सरदार गोबिंद सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ फिजियोथेरेपी और एक्यूपंक्चर द्वारा रोगियों को सेवा प्रदान की। नारायण सेवा संस्थान, कोठी द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु पंजीकरण किये गए। भारत विकास परिषद की टीम ने रोगियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया। इस शिविर में भवानी ग्रुप की टीम ने निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में 207 स्थानीय लोगों ने सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में अकालसर गुरुद्वारा साहिब के पाल सिंह और अन्य सेवादारों ने सहयोग दिया। मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अवसर पर मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल, संयोजक विष्णु गुप्ता, प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल, संयोजक उमाशंकर गोयनका, सह संयोजक जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. आशीष तोडी, अजय गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश गोयल, जितेन्द्र गोयल, वनस्थलीपुरम शाखा अध्यक्ष विमल सराफ, विजय अग्रवाल, संजय धन्नावत, परमेश्वर गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार सुखपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्यों, भारत विकास परिषद तेलंगाना के महासचिव शिव राम कृष्णा की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



