पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न

Ad

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा आज श्री राजस्थानी नव जागृति मंच, अत्तापुर के सहयोग से 146वाँ निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर रामबाग, अत्तापुर स्थित श्री निकेतन हाई स्कूल में आयोजित किया गया, जिसका 413 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में किम्स सनशाइन हॉस्पिटल, बेगमपेट ने जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, हड्डी रोग, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, रक्तचाप जाँच, आरबीएस की सेवा प्रदान की, इसमें डॉ. शशिधर, डॉ. पूजिता, नर्सिंग स्टाफ शिवम्मा, आशीष, स्वप्नाश्री, गौतम (2डी ईको), मोहन (बीएमडी), विपणन विभाग के सहायक प्रबंधक जगदीश कुमार गौड़ और जयंत ने सहयोग दिया।

रेनबो अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी डॉ. भव्या, डॉ. प्रियंका, ईको तकनीशियन गणेश, स्टाफ नर्स माधवी, लोकन्या, मार्केटिंग मैनेजर इरफान सिद्दिकी ने सेवा दी। एलसीएस साधुराम नेत्र अस्पताल, दोमलगुड़ा द्वारा नेत्रों की जाँच की गई, जिसमें 106 लोगों को चश्मे तथा 8 रोगियों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। अस्पताल के ऑप्टोमेट्रिस्ट अजीत, भगवान, विजयलक्ष्मी, भास्कर, नरसिंह ने सहयोग दिया। इसी तरह डॉ. अखिल्स क्लीनिक, डॉ. अखिल सुगंधी (रुमेटोलॉजी), डॉ. मीनल खिरैया सुगंधी (एमबीबीएस डिप्लोमा मधुमेह) एवं एसएनआर डेंटल डॉ. निखिल ने सेवा दी। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने 2 रोगियों को सेवा प्रदान कर 2 के लिए डायलिसिस की व्यवस्था की गई।

Ad

यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट-अग्रवाल सेवा दल के शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

सेवा शिविर में समाज के विविध वर्गों का सहयोग

शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, विनय सी. अग्रवाल, कैलाश केड़िया, निखिल राणासरिया, स्थानीय भागीदार श्री राजस्थानी नवजागृति मंच अत्तापुर के अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी, मंत्री श्रीकांत पाराशर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त व्यास, संयोजक मनीष कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोविंदराज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, श्रीकांत मित्तल, सुनील कुमार भूत, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार व्यास, प्रकाश भाटी, विजय कुमार गोलर प्रजापत, लोकेश पित्ती, महेश शर्मा, अंकुर बंसल, अरुण पाराशर, मूलचंद शर्मा, अशोक शर्मा एवं राजेश शर्मा शामिल हैं।

कार्यक्रम में संजय गुप्ता, बाबूलाल जोशी, पन्ना लाल शर्मा, रामप्रसाद रिणवा, पवन कुमार नालपुरिया, दिनेश शर्मा, प्रेम कुमार तोष्नीवाल, गणपत सिंह राजपुरोहित, राम अवतार गुप्ता, बद्री प्रसाद सरायवाला, नंदा अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, ज्योति शर्मा, रीना अग्रवाल, अल्का दाधीच, राम अग्रवाल, कुमार सरावगी, राजेश करवा, स्वयंसेवक सुनैना नरसरिया, रितु गर्ग, बबिता गर्ग, निर्मला केड़िया, नवीन सौंथलिया, प्रीति सौंथलिया, समाज सेवी शंकर लाल यादव, घनश्याम यादव, अरुण डाकोतिया, पित्ती इंजीनियरिंग के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button