डीआरयूसीसी की बैठक में की गईं विभिन्न माँगें
हैदराबाद, सिकंराबाद स्थित संचालन भवन में आयोजित मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदाता समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में समिति के सदस्य प्रशांत कोचेटा ने विभिन्न मुद्दे उठाये। उन्होंने अधिकारियों को कोलनपाक जैन तीर्थ की महत्ता से अवगत कराते हुए फरवरी, 2027 में तीर्थ के 1400 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले महोत्सव में देशभर से लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जतायी और उनकी सुविधा के लिए आलेर स्टेशन पर चेन्नई से आने वाली चारमीनर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की माँग की।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सिकंदराबाद बीआरएम एवं डीआरयूसीसी के चेयरमैन डॉ. आर. गोपाल कृष्णनन ने बैठक की अध्यक्षता की और संचालन डीसीएम शिफाली कुमार ने किया। अवसर पर प्रशांत कोचेटा ने ट्रेन नं. 22737/22738 सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय 5 दिन चलाने की माँग की। उन्होंने हैदराबाद-जोधपुर एक्सप्रेस के जोधपुर पहुँचने में 45 घंटे लगने पर चिंता जताई और अवधि घटाकर 35 घंटे करने की अपील की।
यह भी पढ़ें… ‘मिलाप’ ही मार्ग : सेवावीर डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार प्रदत्त
अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक उपाय करने का आश्वासन दिया। सदस्य ने हैदराबाद और कोल्हापुर के बीच (वाया सोलापुर) नई ट्रेन शुरू करने की अपील की। इसके अलावा बोलारम प्लेटफार्म विस्तार, दयानंद नगर में नागरसोल-नरसापुर ट्रेन की ठहराव की माँग की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



