(हेरा पंचमी ) माता लक्ष्मी अपने नाथ जगन्नाथ से मिलती हैं छुपकर

(धर्म-ज्ञान)

विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पुरी में जगन्नाथ महोत्सव रथ-यात्रा निकल चुकी है। पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया, फिर सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए। भक्तों की भारी भीड़ रही। इस दौरान कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे रथ-यात्रा को बीच में ही विश्राम दिया गया था। यह रथ-यात्रा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ आस्था और भक्ति का महासागर भी है। लाखों लोग हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जब भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। इस बार पहले साल की तुलना में भक्तों की संख्या में जबरदस्त वफद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़ें : प्रसाद रूप होती हैं पुरी के रथों की लकड़ियाँ (धर्म-ज्ञान)

पूरा शहर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर रहा। रथ खींचने के दूसरे दिन का हिस्सा बनने के लिए हजारों लोग पुरी में पहले ही जमा थे। कार्पाम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर था और चारों ओर जय जगन्नाथ के उद्घोष गूंज रहे थे। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ-यात्रा पुरी स्थित गुंडिचा मंदिर गई है। यहाँ भगवान की मौसी का घर है।

रथ यात्रा का अनोखा दिन – लक्ष्मी जी का गुप्त आगमन और भगवान से मिलन

हर साल भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक खींचकर लाया जाता है। तीनों भाई-बहन यहां एक हफ्ते तक ठहरते हैं। इसी तरह के जश्न के साथ भगवान वापस जगन्नाथ मंदिर के गर्भगफह लौटेंगे। जगन्नाथ रथ-यात्रा की शुरुआत 27 जून को हुई, जिसका समापन 8 जुलाई को होगा। इस रथ-यात्रा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से भी लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ मौसी के घर में हैं।

इसके साथ ही माता लक्ष्मी आज रथ-यात्रा के पांचवे दिन वहाँ पहुंचेंगी, इस प्रक्रिया को हेरा पंचमी नाम से जाना जाता है, जो इस बार 1 जुलाई को मनाई जाएगी। हेरा पंचमी को माता लक्ष्मी के रूठने की अनोखी लीला नजर आती है। इस दिन माता लक्ष्मी छुपकर भगवान जगन्नाथ से मिलती हैं। इस परंपरा का पालन बहुत ही गुप्त तरीके से किया जाता है।

प्रज्ञा शर्मा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button