गायत्री विद्यापरिषद कॉलेज में हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, विशाखापट्टनम के स्थानिक एम.वी.पी. शाखा स्थित गायत्री विद्यापरिषद डिग्री और पी.जी. कॉलेज (स्वायत्त) सभागार में हिन्दी दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरआईएनएल, विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, ऑफिशियल लैंग्वेजेस डॉ. गोपाल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा के साथ हिन्दी पढ़ने से विद्यार्थियों को उत्तर भारत में रोज़मर्रा के जीवन और नौकरी के क्षेत्र में अधिक अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि हिन्दी सीखने से युवाओं को वक्ता, पत्रकार, अनुवादक, साहित्य-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जीविकोपार्जन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

गायत्री विद्या परिषद के सदस्य डी.वी.एस. कामेश्वर राव ने कहा कि उत्तर भारतीय राज्यों में कार्य करते समय हिन्दी ज्ञान उनके लिए लाभदायक सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि यदि भाषा सीखने की लगन और धैर्य हो, तो कोई भी भाषा आसानी से सीखी जा सकती है। गायत्री विद्या परिषद के सदस्य आचार्य प्रगड़ा राजगणपति ने कहा कि अभिव्यक्ति के माध्यम से मूल्य स्थापित कर प्रगति की ओर अग्रसर होने में भाषा प्रमुख साधन है।

कॉलेज के प्राचार्य आचार्य के.एस. बोस, डी. गिरिधर (यूजी पाठ्यक्रम निदेशक) ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अध्यापकों और छात्रों द्वारा कविताओं, निबंधों और चित्रों से सुसज्जित प्रज्ञा नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर के. अनीता, हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। डॉ. रमणी ने वंदना प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति निलयम में मनाया गया हैदराबाद मुक्ति दिवस

अवसर पर डॉ. वाराणसी वेंकटेश्वर शर्मा (उप निदेशक, सेंटर फॉर द स्टडीज ऑफ ह्यूमन वैल्यूज़), शेष पद्म (पी.आर.ओ.), अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी, वेदवती (अंग्रेजी विभाग), डॉ. राधिका, के. कृष्ण कुमार (कंप्यूटर विभागाध्यक्ष), डॉ. इलाही, शंकर शास्री व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button