श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग का होली धमाल आयोजित

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग, रामकोट के तत्वावधान में होली धमाल का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संघ के प्रमुख पदाधिकारी, महावीर जयंती के प्रधान संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य आमंत्रित किये गये।

कोषाध्यक्ष शर्मीला पांडेय ने संचालन किया और अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन, उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा, चेयरपर्सन जैनरत्न मीना मुथा, भगवान महावीर जन्मकल्याण महोत्सव के प्रधान संयोजक विमलचंद मुथा, अमित मुणोत, मोहनलाल बागरेचा, श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश सिंघी, उपाध्यक्ष विनोद संचेती, मंत्री अशोक मुथा, सहमंत्री राजेश गुगलिया, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, कार्यकारिणी सदस्य माणक पोकरणा एवं प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण पांड्या को मंचासीन कराया।

कल्पाना सुराणा के मंगलाचरण प्रस्तुत करने के बाद सीमा शील कुमार जैन ने स्वागत भाषण दिया। अपने सम्बोधन में योगेश सिंघी ने 10 अप्रैल को नुमाइश मैदान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फीलखाना के भव्य वरघोड़ा निकलेगा। योगेश सिंघी ने बताया कि सिकंदराबाद कंटनमेन्ट क्षेत्र में भूमि प्राप्त होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें… श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल का गणगौर उत्सव 26 को

संस्कृति, सम्मान और उत्सव के रंगों में सजी होली धमाल

संघ इस जगह पर वृद्धाश्रम के लिए विचार कर सकता है। प्रधान संयोजक विमलचंद मुथा ने कहा कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव युवा प़ीढ़ी को जैन धर्म एवं संस्कृति से परिचित करवाने का सुअवसर पर उन्होंने सभी से वरघोड़ा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उपाध्यक्ष विनोद संचेती ने भई अपने विचार रखे।

अवसर पर प्रिया देढिया ने स्वागत गीत तथा साधना सिसोदिया ने नृत्य प्रस्तुत किया। सीमा शील कुमार जैन, कल्पना सुराणा, हंसा सांवड़िया, सोनाली शाह, प्रतिभा बाकलीवाल, सीमा मेहता, सुमित्रा सेठ, प्रीति सांवला आदि ने मूक नृत्य प्रस्तुत किया। शर्मिला पांड्य एवं वर्षा जैन ने पति-पत्नी की नोक झोक पर आधारित प्रस्तुति दी।

कल्पना सुराणा ने हेली के गीतों पर आधारात तम्बोला का संचालन किया। इसमें पुष्पा मेहता, प्रतिभा बाकलीवाल, सुशीला, भावना शाह, सुनीता दुगड़, शारदा सुराणा, स्वर्णलता जैन, लीना शाह, साधना सिसोदिया, रितु कोठारी, सुनीता सुगंधी, मानसी, रुचि लोनिया, भारती धरोड़, सरिता जैन, डिंपल बम्ब, रंजना शाह, शीतल रामावत, शिल्पा बोहरा पुरस्कृत हुईं। सीमा सिंघवी को पंचुअलिटी के लिए तथा वर्षा जैन एवं नीतू कटनेरा को बेस्ट ड्रेसिंग के लिए पुरस्कार दिया गया।

तरुणी जैन, फाल्गुनी-मीता तुरकिया, अभिलाषा, बरखा, ऊषा जैन, प्रेमा जैन, बबिता नाहटा एवं मनीषा तुरकिया ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की। परामर्शदाता अरुणा शाह, राखी दोशी, मंजू भंडारी, प्रभावती खिंवसरा, सुभाष रानी जैन, रेणुका शाह, सेवा सेठिया आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। सोनाली, सीमा मेहता, प्रतिभा, सुप्रिया, प्रीति आदि ने एंट्री काउंटर पर सहयोग दिया। अवसर पर सभी को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button