‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम का आयोजन आज
हैदराबाद, सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में श्री वैष्णव सत्संग मंडल द्वारा होली के रसिया के अंतर्गत ‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 1 मार्च को दोपहर 3.30 से रात 7 बजे तक किया जाएगा। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में राधेश्याम राठी ने बताया कि अवसर पर राधा-कृष्ण की मानव झाँकियों के साथ नृत्य प्रस्तुत किए जाएँगे।
इसके अलावा फूलों की होली, बरसाने की लट्ठमार होठी, गरबा-डांडिया आदि का आयोजन किया जाएगा। गायक दामुगुरु विशेष प्रस्तुति देंगे। इसी क्रम में नगरद्वय की प्रसिद्ध महिला मंडलों द्वारा गीत प्रस्तुत किए जाएँगे। 7 बजे आरती के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गयी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



