हरियाणा नागरिक संघ का होली मिलन समारोह आयोजित

हैदराबाद, हरियाणा नागरिक संघ, हैदराबाद-सिकंदराबाद का होली मिलन समारोह उत्साह के साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया गया। आज यहाँ पैराडाइज स्थित हरियाणा भवन में आयोजित होली मिलन समारोह पूजा के साथ आरंभ हुआ। राधा-कृष्ण की झाँकियों के बीच होली खेली गई। रास लीला के अंतर्गत फूलों की होली का समाज बंधुओं ने आनंद लिया।

अवसर पर सभी का स्वागत अध्यक्ष पदम कुमार जैन ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए किया। उन्होंने कहा कि समाज की वेबसाइट लांच की गई, ताकि सभी के बारे में उचित सूचना प्राप्त हो सके। समाज के भवन का नवीनीकरण किया गया है। इसके लिए हरियाणा सेवा संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र एवं उनकी टीम को संघ की ओर से बधाई। उन्होंने समाज की डायरेक्ट्री और वेबसाइट के कार्य हेतु सुरेन्द्र केड़िया, विपिन सिंघानिया, गौरव जैन, राम गोयल और टीम को बधाई दी। साथ ही सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंघल ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष पदम कुमार जैन व टीम को बधाई दी। संघ की महिला टीम द्वारा विशेष रूप से प्रस्तुत नृत्य की समाज के लोगों ने काफी सराहा। मानद मंत्री राजेश कुमार गर्ग ने मंच का संचालन करते हुए संघ की गतिविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… हजारों की संख्या में भक्तों ने अर्पित किए श्याम बाबा को निशान

आठ सौ से अधिक समाज बंधु सपरिवार रहे उपस्थित

संयोजक व सह-मंत्री नरेश मित्तल ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। उपाध्यक्ष सुरेन्द्र केड़िया ने अपने संदेश से सभी को होली की बधाई देते हुए समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।अवसर पर बीच-बीच में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर पर आकर्षक पुरस्कार दिये गये। स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अवसर पर 800 से अधिक समाज बंधु सपरिवार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पदम कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र केड़िया, मानद मंत्री राजेश गर्ग, सह-मंत्री नरेश मित्तल, कोषाध्यक्ष विपिन सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य अंकित गोयल, आशीष धनानिया, दीपक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, नितिन तायल, प्रतीक कुमार गर्ग, संदीप मित्तल, संजय कुमार, सतीश कुमार अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार सिंघल, अशोक सिंघल, श्रीभगवान अग्रवाल, सतीश बंसल, पवन कुमार गुप्ता, पुनीत बंसल, सत्यप्रकाश बंसल, अजय जैन, नीरज गोयल, नवीन जैन, देशरतन गोयल, महिला समिति की संयोजिका प्रीति अग्रवाल, सह-संयोजिका रेणु तायल, बबिता जैन, दीपा अग्रवाल, नीतू जैन, युवा समिति संयोजक अनुराग गर्ग, सह-संयोजक तनीशा गर्ग, कुमुदी अग्रवाल, अनमोल मित्तल, हरियाणा नागरिक संघ, एचएनएस चिकित्सालय ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button