हजारों की संख्या में भक्तों ने अर्पित किए श्याम बाबा को निशान

हैदराबाद, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के नारों की गूँज के बीच आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आयोजित श्री श्याम निशान यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा पहुँची। पुरुष, महिलाएँ, युवक-युवतियों एवं बच्चों ने उत्साह के साथ बाबा को निशान अर्पित कर अलौकिक दर्शन का लाभ लिया।

श्री कांची कामकोटि पीठम श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेला पर मंदिर को अत्यंत ही भव्य रूप से जगमगाती रोशनी एवं पुष्पों से सजाया गया। बाबा के दिव्य दरबार, श्रृंगार व छप्पन भोग के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं। जयकार लगाते हुए भक्तों ने बाबा के मनोरम अलौकिक दरबार के दर्शन का लाभ लिया।

यह भी पढ़ें… धूमधाम से निकाली गयी श्री श्याम निशान यात्रा

भक्तों ने पैदल यात्रा कर बाबा श्याम को अर्पित किए निशान

बाबा के दर्शन का क्रम सुबह से आरंभ होकर देर रात तक जारी रहा। श्री श्याम सत्संग समिति, श्री लखदातार परिवार भाग्यनगर, श्री भाग्यनगर श्याम समिति बेला चंदूलाल, श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति अत्तापुर, श्री श्याम मित्र मंडल, बोइनपल्ली श्याम मंडल, श्याम भजन प्रेमी सहित अन्य समितियों एवं श्याम भक्तों ने काचीगुड़ा तक पैदल आकर बाबा के चरणों में निशान अर्पित किए।

मंदिर में आने वाले भक्तों का स्वागत श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत डाकोतिया, मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल, सह-मंत्री रामदेव अग्रवाल, राजकुमार विग, प्रह्लादराय टिबड़ेवाल, अशोक डाकोतिया सहित अन्य ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button