पति की शराब की लत छुड़ाने के प्रयासों में पत्नी की मौत
हैदराबाद, नगर के बंजारा हिल्स पुलिस क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजारा हिल्स के फिल्म नगर में कापू अरुणा (28) अपने पति जी. कोपन्ना और दो छोटे बेटों के साथ फि रहती थी। अरुणा पेशे से फार्मासिस्ट थी। दंपती मूल रूप से आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से संबंधित है।
इंस्पेक्टर ए. रमेश के अनुसार, शनिवार रात करीब 9.30 बजे कोपन्ना नशे की हालत में घर पहुंचा। जिसके बाद अरुणा ने उसे फटकार लगाई और शराब की आदत छोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद के दौरान अरुणा ने कथित तौर पर एक साड़ी लेकर घर की छत में लगे हुक से बांधी और स्टूल पर खड़े होकर शराब नहीं छोड़ने पर आत्महत्या करने की धमकी दी।
इसी दौरान, नशे की हालत में मौजूद कोपन्ना ने स्टूल को लात मार दी, जिससे अरुणा साड़ी के सहारे लटक गई और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कोपन्ना को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



