भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतले ज़ब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने शमशाबाद एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली, गोवा और हरियाणा से एनडीपीएल की तस्करी का पर्दाफाश किया। एसटीएफ के अधीक्षक प्रदीप राव ने बताया कि सरूरनगर की आबकारी, रंगा रेड्डी की एनफोर्समेंट और महेश्वरम की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनो की जांच करते हुए कई वाहनों से 107 शराब की बोतलें जब्त की।
30 शराब की बोतलें जब्त की गईं

प्रदीप राव ने बताया कि जब्त शराब को सरूरनगर आबकारी स्टेशन में सौंप दिया गया। आरोपियों को नोटिस जारी करते हुए आगे की कारवाई चल रही है। एक अन्य मामले में, पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच के दौरान 30 शराब की बोतलें जब्त की गईं। अवैध शराब को आगे की कारवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस को दिया गया। अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएल शराब की तस्करी, बिक्री के खिलाफ आबकारी पुलिस की टीमें लगातार छापे मारी कर रही है। इसके अलावा, एयरपोर्ट रूट, बस स्टैंड तथा बड़े बड़े सामुदायिक भवनों में भी निगरानी बढ़ा दी गई हैं।
यह भी पढ़े– एनडीआरएफ आपदाओं के दौरान राष्ट्र के विश्वास का स्तंभ है: अमित शाह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



