मानवाधिकार आयोग ने फूड पॉइजनिंग घटनाओं पर माँगी रिपोर्ट
हैदराबाद, तेलंगाना मानवाधिकार आयोग द्वारा फूड पॉइजनिंग की घटनाओं पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट माँगी गई। प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने रंगारेड्डी जिले के माधापुर व हैदराबाद जिले के कुछ हिस्सों से सामने आई फूड पॉइजनिंग की घटनाओं के संबंध में मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों का गंभीर संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता व राष्ट्रीय बीसी दल के अध्यक्ष डी. कुमार स्वामी द्वारा दायर याचिका पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने मामले की विस्तफत जाँच का आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यापक रिपोर्ट माँगी है।
आयोग ने केस नंबर 8468/2025 के रूप में मामला दर्ज करते हुए हैदराबाद जिला शिक्षा अधिकारी व रंगारेड्डी जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित घटनाओं पर 19 फरवरी या उससे पहले अलग-अलग और विस्तफत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आयोग द्वारा जारी नोटिस में चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट जमा करने में विफल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें… एचआईआईटीएमएस का दीक्षांत समारोह, 120 युवाओं को मिला करियर मंच
शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम शिक्षा प्रणाली के भीतर जवाबदेही, पारदर्शिता तथा सख्त निगरानी तंत्र की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग की कार्रवाई छात्रों के अधिकारों तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सुरक्षा उपायों को सशक्त करेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



