हैदराबाद : खाद्य पदार्थों में मिलावट के 22 मामले दर्ज

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस की एनफोर्समेंट विंग ने खाद्य मिलावट और अवैध खाद्य निर्माण के खिलाफ 1 जनवरी से 21 अप्रैल के बीच अभियान के तहत 22 मामले दर्ज करते हुए 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसओटी के डीसीपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान बेकरी उत्पाद, मिठाइयाँ-नमकीन, खाद्य तेल, आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, मांस उत्पाद, आइसक्रीम, सॉस और इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल जैसे उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया गया। जाँच में कई यूनिट्स में एक्सपायरी सामग्री, सिंथेटिक रंग और असुरक्षित रसायनों का उपयोग किया जा रहा था। कई जगहों पर बिना वैध एफएसएसएआई या ट्रेड लाइसेंस के अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बनाए और संग्रहित किए जा रहे थे। एक मामले में खाद्य तेल और गेहूं के आटे में बड़े पैमाने पर मिलावट का खुलासा हुआ, वहां से 5,026 लीटर तेल और 5,192 किलोग्राम आटा जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें… गिग वर्कर्स के परिवारों को 5 लाख की अनुग्रह सहायता

इसके अलावा, हानिकारक प्रिजर्वेटिव और नकली ब्रांडिंग के साथ अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने वाली अवैध इकाइयों का भी भंडाफोड़ किया गया। कुल मिलाकर मिलावटी खाद्य सामग्री, मशीनरी और वाहनों सहित करीब 64.07 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान बेकरी उत्पादों से जुड़े 9 मामले, मिठाई-नमकीन के 3, खाद्य तेल और आटा के 1-1, अदरक-लहसुन पेस्ट के 2, मांस उत्पादों के 2, आइसक्रीम यूनिट्स के 2, सॉस-प्रोसेस्ड फूड का 1 और इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल का 1 मामला दर्ज किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button