हैदराबाद : प्रतिबंधित कफ सिरप की 25 बोतलें जब्त

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रतिबंधित कफ सिरप की 25 बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों द्वारा गुर्रमगुडा, बडंगपेट क्षेत्र में एक मेडिकल शॉप पर प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने की सूचना दी गई। इसके बाद छापेमारी करते हुए 25 कफ सिरप की बोतलें बरामद की गईं, जिनका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा था। इसके बाद ड्रग कंट्रोल अधिकारी विवेकानंद रेड्डी ने बरामद बोतलों की जांच की और उन्हें प्रतिबंधित नशीली दवा के रूप में पुष्टि की।

यह भी पढ़ें… कर्ज के बोझ में डूबे पिता ने तीन मासूम बेटियों को पानी में डुबोकर मार डाला

पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक साई बालाजी को गिरफ्तार कर लिया और जब्त कफ सिरप की बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए हयातनगर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button