हैदराबाद : साइबर अपराध के मामलों में की गई 6 आरोपियों की गिरफ़्तारी

हैदराबाद, मल्काजगिरी की साइबर अपराध पुलिस ने पिछले सप्ताह साइबर अपराध के 6 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।
इसके अलावा अदालती आदेश के चलते पीड़ितों में साइबर अपराध की घटनाओं से संबंधित 32,73,812 रुपये लौटाए गए। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निपटाए गए साइबर अपराध के 6 मामलों में एक मैट्रिमोनियल फ्रॉड, दो डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड और तीन इनवेस्टमेंट फ्रॉड शामिल हैं। मैट्रिमोनियल फ्रॉड के मामले में पुलिस ने ताड़ेपल्ली ग्राम, आंध्र प्रदेश निवासी कोलिकापुडी नागेंद्र बाबू उर्फ सूर्या पर्वतानेनी को गिरफ्तार किया गया। मैट्रिमोनियल वेबसाइट की आड़ में आरोपी ने एक महिला को फँसाकर उसके पास से 86 लाख रुपये लूट लिए थे।
यह भी पढे़: साइबर अपराध पुलिस : दिसंबर में 43 साइबर अपराधी अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट के दो मामलों में पुलिस ने अनकापल्ली विशाखापट्टनम निवासी सप्पारपु वरहालबाबू और हैदराबाद निवासी पगडाला श्वेता को गिरफ्तार किया गया। 35.85 लाख रुपये के डिजिटल फ्रॉड में वरहाल बाबू और 54.15 लाख रुपये के डिजिटल फ्रॉड में श्वेता को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 19.30 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट फ्रॉड के रूप में बहादुरपुरा निवासी मो. ओमेर, 49.50 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट फ्रॉड में खम्मम निवासी कुम्मरी विष्णु और 23.91 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट फ्रॉड में एलूरू निवासी कर्री जगदीश बाबू को गिरफ़्तार किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






