हैदराबाद : 78 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 78 एनडीपीएल शराब की बोतलें बरामद की। एसटीएफ व मीरपेट की आबकारी पुलिस व शमशाबाद जिला एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के समीप पहाड़ी शरीफ इलाके में कई वाहनों को रोककर तलाशी ली। जाँच के दौरान 78 शराब की बोतलें बरामद की गईं।
बताया गया कि दिल्ली और गोवा क्षेत्र से संबंधित शराब को अवैध रूप से यहां लाया जा रहा था। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बरामद शराब की बोतलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी थाने में जमा करवाया गया। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें… साइबराबाद पुलिस ने भव्य रूप से मनाया महिला दिवस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



