हैदराबाद : नाबालिगा के साथ लैंगिक प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, गोशामहल पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिगा के घर पर अकेले रहने के दौरान उसे लैंगिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी शैलेन्द्र सिंह (47) को गिरफ्तार कर लिया।

गोशामहल पुलिस ने बताया कि गत 28 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे आरोपी शैलेन्द्र सिंह पीड़िता के घर गया। उस समय पीड़िता घर पर अकेली थी। उसने पीड़िता का मुँह बंद कर उसे लैंगिक रूप से प्रताड़ित किया, जिस कारण पीड़िता बेहोश हो गई। इसके पूर्व आरोपी ने उसके भाई को चायपत्ती लाने के लिए जान-बूझकर घर से बाहर भेज दिया था। पीड़िता के बेहोश होते ही शैलेन्द्र वहाँ से निकल गया। माता-पिता के लौटने पर पीड़िता ने सारी घटना उन्हें बता दी।

यह भी पढे़: हैदराबाद : संदेह के चलते नाबालिग को जिन्दा जलाया

घटना की जानकारी मिलने पर शैलेन्द्र ने पीड़िता के माता-पिता पर दबाव डालकर उन्हें पुलिस में शिकायत करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन माता-पिता ने शैलेन्द्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने शैलेन्द्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 76, 351, 352 और पोक्सो अधिनियम की धारा 7 व 8 के तहत मामले दर्ज कर शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button