हैद्रा ने सेप्टिक टैंक पर हुए अतिक्रमण के खिल़ाफ की कार्रवाई

हैदराबाद, हैद्रा ने कुकटपल्ली के एल्विन कॉलोनी में सेप्टिक टैंक के पास खुली भूमि पर हुए कब्ज़ों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न केलव अतिक्रमण हटाए, बल्कि उसकी फेंसिंग भी की। हैद्रा सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमणकर्ता अब सेप्टिक टैंकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सेप्टिक टैंक के चारों ओर पौधे लगाकर दुर्गंध को कम करने के उद्देश्य से छोड़ी गई खाली जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। भूमिगत ड्रेनेज व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे स्थलों को आमतौर पर पार्कों के लिए उपयोग में लाया जाता है।

हालाँकि लेआउट विकसित करने वालों या उस समय लेआउट के लिए भूमि बेचने वालों का इन स्थलों पर कोई अधिकार नहीं होता, इसके बावजूद बाद में इन्हें अपनी निजी संपत्ति बताकर कब्जा कर प्लॉटों में बदलने की घटनाएँ शहर के कई हिस्सों में आम हो गई हैं। कुकटपल्ली ज़ोन के अंतर्गत एल्विन कॉलोनी सर्किल के समीप स्थित शिल्पा वृंदावन कॉलोनी में लेआउट में स्थित सेप्टिक टैंक और उसके पास की खाली जमीन पर वाई.वी. राव नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत स्थानीय निवासियों ने हैद्रा से की।

यह भी पढ़ें… फेविकोल का जोड़ है भाजपा-बीआरएस का रिश्ता : रेवंत रेड्डी

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के लेआउट बनाकर प्लॉटिंग की जा रही है। साथ ही सड़कें बनाने के नाम पर सीमाएँ निर्धारित कर कॉलोनी की वास्तविक हदों को मिटाया जा रहा है। राजस्व विभाग एवं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम अधिकारियों के साथ हैद्रा ने मौके पर निरीक्षण किया। जाँच में यह पुष्टि हुई कि सेप्टिक टैंक क्षेत्र में लगभग 20 गुंटा भूमि पर अतिक्रमण किया गया। हैद्रा ने कब्जे हटाकर अवैध लेआउट के चारों ओर फेंसिंग लगाई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button