हैदराबाद : वन विभाग के अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद, बंजारा हिल्स पुलिस ने वन विभाग के पुलिस अधीक्षक सूतन के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए। सूतन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाली आईएनडीओटी की निदेशक नितिका सिंह, जो अकेली रहती है, उसे लैंगिक रूप से प्रताड़ित किया।
नितिका सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि गत 13 अप्रैल की शाम को 6.40 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर आईएएस और आईपीएस क्वार्टर्स में अपने घर पहुँची। घर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा उनके घर के सामने कुछ हंगामा हो रहा है और कुछ देर बाद सूतन अपने घर से निकलकर उसके घर का दरवाजा पीटते हुए उसे असभ्य इशारे करते हुए सिगरेट पीने के लिए कह रहा है।
निकिता सिंह ने अपने स्टाफ गिरिबाबू से सूतन के बर्ताव के बारे में पूछा, तो स्टाफ ने बताया कि सूतन शाम 4 बजे से ही चिल्ला रहा है और दरवाजा पीट रहा है। इसके अलावा बालकनी से अंदर-बाहर होकर वह उसे अश्लील इशारे कर रहा था। गिरि बाबू के अनुसार सूतन बॉक्स में कुछ सामान लाकर उनके कुत्ते को बुला रहा था। इसके अलावा गिरि बाबू के अनुसार सूतन ने निकिता के घर के सामने रखे फूल के गमले उठाकर फेंक दिए।
इस घटना की वीडियो बनाने पर सूतन वहाँ से निकल गया, लेकिन निकिता सिंह असभ्य इशारे करते हुए सूतन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इस वीडियो के आधार पर ही उसने पुलिस में शिकायत की। निकिता सिंह ने बताया कि वह अकेली रहती है और उसने उसे धमकियाँ दी। इस कारण उसे सूतन से जान का खतरा है। निकिता सिंह के पति विजयवाड़ा में कार्यरत है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस बीएनएस की धारा 75, 79, 324(4), 351(2) और 352 के तहत मामले दर्ज कर पूछताछ के लिए सूतन को नोटिस जारी किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



