बैंड-बाजा बंजारा थीम में सजी जेसीआई की 44वीं चार्टर नाइट
हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा 44वीं चार्टर नाइट का आयोजन बैंड बाजा बंजारा की थीम के साथ सिकंदराबाद स्थित क्लासिक गार्डन्स में उत्साह और उमंग के साथ किया गया।










कार्यक्रम में खास आकर्षण बंजारा की बारात रही, जिसे धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में ढोल-नगाड़ों, संगीत और उत्साह के साथ निकाला गया। साथ ही लड़के वालों और लड़की वालों का स्वागत भी पूरी तरह शादी के अंदाज में किया गया, जिसमें रस्मों, मस्ती और हँसी-खुशी का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अरुणा बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन 12 के जोन अध्यक्ष गौतम जैन, जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक चतुर्वेदी वुटुकुरु, चार्टर अध्यक्ष सुभाष लोहाड़े, जोन 12 के जेडवीपी अनिल डी. कुमार, जेसीआई बंजारा हैदराबाद के अध्यक्ष रोहित काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष सर्वेश मालानी, कृष्णा तोष्णीवाल, धनीष्ट भट्ट (जूनियर विंग चेयरपर्सन) एवं स्वाति काबरा (वूमेन विंग चेयरपर्सन) उपस्थित थे।
प्रॉजेक्ट चेयरमैन राजेश मोनिका सोमानी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स योगेश निकिता भट्टड़, मनीष मीनाक्षी बंग, रौनक चाहत जैन एवं आदित्य अनु केड़िया ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप दिया। प्रॉजेक्ट सलाहकार गोविंद मीनल सारड़ा, के.के. नम्रता बल्दवा एवं गोविंद अरुणा डालिया का मार्गदर्शन रहा।
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का इंडक्शन समारोह भी आयोजित किया गया। श्रीनाथ-मधुलिका, दीपक-निव्या, मोहित-नेहा सोमानी, अमित-सोनल सिंघल, अभिषेक-ऊषा शर्मा, अभिषेक-सोनू गुप्ता, महेश-दिव्या पलोड, आदित्य-अनु केड़िया, दीपक-सारिका सोनी, डॉ. निशांत, डॉ. लवीना जैन, सागर-स्नेहा भट्टड़ तथा श्रीकांत-प्राची झँवर ने सदस्यता की शपथ ली।
हल्दी, मेहंदी और संगीत थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत हल्दी, मेहंदी, संगीत और दोस्ती का नाच-गाना थीम पर आधारित शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों के बीच आयोजित डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। संगीत थीम में सुमित-शिल्पी मित्तल और रोहित-स्वाति अग्रवाल, हल्दी थीम में शशांक-मानसी मालपानी और विकास-हीना मेहता, बैचलरेट थीम में उदय तुलस्यान और अंकित राठी तथा मेहंदी थीम में अक्षय-माधुरी मनियार, सौरभ-शिल्पा गुप्ता और गोपाल-प्रियंका सोनी ने विजेता का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जैन, तृप्ति बहेती एवं मानसी मालपानी द्वारा किया गया।
जेसीआई बंजारा हैदराबाद के 44वें चार्टर नाइट समारोह में विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रतिभाओं और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का ओवाईपी अवॉर्ड नितिन सारड़ा को, सर्वेश मालानी व आनंद नाहर को सतीश रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शिल्पा बंग को टीओबीआईपी अवॉर्ड से तथा सीनेटर किरण एच. शाह को बंजारा परिवार में 40 से अधिक वर्षों की उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सभी पूर्व अध्यक्षों एवं उनके जीवनसाथियों का विशेष सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… राजस्थानी मारू सेन समाज: सेनजी महाराज का 726वां जन्मोत्सव आयोजित
इसमें सुभाष-छाया लोहाड़े, किरण-केतकी शाह, व्रजेश-अनुराधा शाह, दिलीप-सुनीता कोठारी, दिनेंद्र-अनीता अग्रवाल, विनय-अपर्णा मेहता, शरद-दिव्या तापड़िया, गोविंद-मीनल सारड़ा, संदीप-पूजा अग्रवाल, कृष्ण कुमार-नम्रता बल्दवा, सुधीर-मीनाक्षी भूरारिया, राजकुमार काचेरला एवं चेतना जैन, श्याम-भारती हरकुट, सूर्य कमल-रितु गुप्ता, प्रशांत-रीमा मेहता, गोविंद-अरुणा डालिया, श्रीकांत-दीपश्री सारड़ा, जीत-सोनी भट्ट, दिलीप-अनुराधा चितलांगिया, गोविंद-माधुरी कांकानी, अल्पेश-शीला कानूनंगो, पंकज-पूनम सारड़ा, अभिषेक-सोनिया भक्कड़, सर्वेश-भगवती मालानी शामिल थे। अध्यक्ष रोहित काबरा एवं फर्स्ट लेडी स्वाति काबरा द्वारा पूर्व अध्यक्षों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



