हैदराबाद : फर्जी नंबर प्लेट के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Ad

हैदराबाद, गोलकोंडा ज़ोन की टोली चौकी पुलिस ने यातायात पुलिस और फाइनेंस कंपनी को गुमराह करने के लिए अपने दुपहिया वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले कार चालक मोहम्मद मोइनुद्दीन के खिलाफ मामले दर्ज किये। संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त डी. जोयल डेविस ने बताया कि शहर में फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आए दिन फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने के मामले प्रकाश में आ रहे है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस ने वृंदावन कॉलोनी टोली चौकी निवासी व पेशे से कार चालक मोहम्मद मोइनुद्दीन को अपनी होंडा एक्टिवा पर फर्जी नंबर लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। जांच करने पर पता चला कि आरोपी चालान से बचने और फाइनेंस कंपनी को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर रहा था। उसके वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर टीएस 12 ईआर 2466 है, लेकिन उसने अपने वाहन पर रैन बाजार याकूतपुरा निवासी मोहम्मद लईख के होंडा एक्टिवा का पंजीकरण नंबर टीएस 11 ईयू 5327 लगा रखा था।

यह भी पढ़ें… विवाह की माँग को लेकर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की शिकायत पर टोली चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (2), 319 (2) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192 के तहत मामले दर्ज कर उसे बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button