हैदराबाद जिला कलेक्टर ने किया आलिया और राजभवन स्कूल का निरीक्षण

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी ने आज राजभवन सरकारी हाई स्कूल तथा सरकारी मॉडल हाई स्कूल आलिया का दौरा किया। अवसर पर उन्होंने इन विद्यालयों में अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश अवसर प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

अनुदीप दुरीशेट्टी ने राजभवन सरकारी हाई स्कूल तथा सरकारी मॉडल हाई स्कूल का करते हुए किया लैब, डाइनिंग हॉल और नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया। अवसर पर उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की संख्या तथा छात्र किन क्षेत्रों से आते हैं, जैसी जानकारियों को लेते हुए बुनियादी ढांचे से जुड़ी किसी प्रकार की आवश्यकता के बारे में भी पूछा।

अवसर पर उन्होंने कहा कि राजभवन और आलिया मॉडल स्कूल स्कूलों की अच्छी प्रतिष्ठा है। अच्छे शिक्षकों और बेहतर सुविधाओं के कारण इन स्कूलों की अच्छी मांग है। जिसको देखते हुए यहां अतिरिक्त कक्षा-कक्षों को निर्मित किया जाना चाहिए, ताकि यहां अधिक संख्या में छात्रों को प्रवेश दिया जा सके।

हैदराबाद जिला कलेक्टर ने अवसर पर अतिरिक्त छात्रों और आस-पास के स्कूलों के बच्चों को यहां प्रवेश देने के लिए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों निर्माण के लिए तत्काल रूप से प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए। अवसर पर अधिशासी अभियंता, अम्मा आदर्श पाठशाला समिति की अध्यक्ष तथा सदस्यों सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button