हैदराबाद : मैकेनिक शेड में लगी आग, दो कारें खाक
हैदराबाद, संगारेड्डी ज़िला स्थित अन्नाराम में एक मैकेनिक शेड में भीषण आग लगने की वजह से दो कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेड में कुछ कर्मचारी कारें रिपेयरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मैकेनिक की लापरवाही के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शेड में खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। शेड में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें… नईम के अनुचर की हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मौके पर पहुंची फायर टेंडर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य वाहनों व दुकानों तक फैलने से रोक दिया। आग लगने की इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी डर का माहौल बन गया, क्योंकि आसपास कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



