हैदराबाद : लोन दिलाने की आड़ में ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हैदराबाद, नगर की सीसीएस पुलिस ने लोन दिलाने की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्यों की तलाश चल रही है। सीसीएस के डीसीपी वी. अरविंद बाबू ने बताया कि नगर में रहने वाली 36 वर्षीय महिला को मुद्रा लोन के तहत 3 लाख रुपये दिलाने के नाम पर तरह- तरह से 1 लाख 8 हजार 274 रुपये ठगने के मामले में वरंगल के बी. अरुण, जी. भरत, एस. तिरुपति, वी. तरुण व सी. श्याम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी वरंगल के ही रहने वाले हैं।

पढ़ाई बीच में छोड़कर वे आसानी से पैसा कमाने की लालच में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे थे। वे लोगों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते थे और लोगों को जाल में फंसाने के लिए आसानी से लोन दिलाने का भी लालच देते थे। आरोपियों ने इस तरह देश भर में लगभग 200 लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर पैसे हड़पे। आरोपियों के दिल्ली जाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की कला सीखने का भी पता चला। इस मामले में दिल्ली के अभिषेक, अशोक व श्रीनू की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से 8 सेलफोन तथा 10 सिम कार्ड भी जब्त किये गये।

यह भी पढ़ें… एक करोड़ के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में तीन गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button