हैदराबाद : बेटिंग की लत के चलते की खुदकुशी

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र डुंडिगल थाना परिधि में ऑनलाइन बेटिंग की लत के चलते ऑटो चालक ने फाँसी लगा ली। मूलतः मध्य-प्रदेश निवासी सोमपाल (32) 8 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रोजगार की तलाश में हैदराबाद आ गया था।

डुंडिगल तांडा-2 में रहते हुए वह ऑटो चालक के रूप में कार्यरत था। उसे ऑनलाइन गेम पर बेटिंग लगाने की लत पड़ गई थी और शुक्रवार को एक ही दिन में उसने बेटिंग लगाकर 30 हजार रुपये गँवा दिए। इस बात की जानकारी मिलने पर पत्नी द्वारा झगड़ा करने के भय से भयभीत सोमपाल ने कल घर लौटने के बाद अकेले रहने के दौरान लोहे की सलाख से चुनरी के सहारे फाँसी लगा ली।

Ad

घटना के समय उसकी पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर दावत में गई हुई थी। पत्नी के घर लौटने के बाद सोमपाल के आत्महत्या करने का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने सोमपाल के शव को फाँसी पर से उतारा।

यह भी पढे़: हैदराबाद : नौकरी न मिलने पर खुदकुशी की

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button