हैदराबाद: बहुमंजिला भवन में लगी भीषण आग, 17 लोगों की बचाई गई जान

Ad

हैदराबाद, गच्ची बावली थाना परिधि के अंतर्गत टीएनजीओस कॉलोनी के चार मंजिला भवन में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना के दौरान भवन में डेढ़ वर्षीय बालक समेत 17 लोग फँसे हुए थे, जिन्हें दमकलकर्मियों ने मात्र 22 मिनट के भीतर बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग लगी इमारत से लोगों को बचाते दमकलकर्मी

अग्निशमन विभाग के कमांडिंग अधिकारी खाजा करीमुल्ला ने बताया कि आज सुबह 7.02 मिनट के दौरान भवन के बेसमेंट आग लग गई और बेसमेंट रखी लगभग 15 मोटरसाइकिलें इसकी चपेट में आ गई। आग के तेजी से फैलने के कारण भवन में रहने वाले लोग अपनी जान बचाकर छत पर चले गए। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही कर्मचारी फायर इंजनों के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गए।

दमकल कर्मियों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर भवन में प्रवेश किया, जहाँ भीतर फँसे लोग उन्हें बचाने की गुहार लगा रहे थे। अधिकारी खाजा करीमुल्ला ने भवन की टोपोग्राफी के आधार पर पहले बेसमेंट में लगी आग को काबू में किया। इसके पूर्व भवन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। अलग-अलग टीमें भवन में प्रवेश कर सीढ़ियों के रास्ते से ऊपर पहुँची और कुछ फँसे हुए लोगों को छत पर ले गई, जहाँ अन्य कुछ लोग अपनी जान बचाकर छत पर पहुँच गए थे।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : रिकाबगंज मार्केट में अग्नि दुर्घटना

दो लोग गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचा दिया गया। घायलों में एन. राजशेखर (25) की हालत गंभीर है, जिन्हें कॉन्टीनेंटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अन्य 13 लोगों को धुएँ के कारण साँस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल ले जाया गया। कुल मिलाकर इस घटना में एक 18 माह के बालक समेत 17 लोगों की जान बचाई गई।

आग लगी इमारत से लोगों को बचाते दमकलकर्मी

बचाए गए लोगों में किरण (27), पवन (25), रानी (24), मोहम्मद (08), आशीष (27), चेतना (26), रमेश (25), विनय (33), शौर्या (25), रमेश (25), बॉबी (22), राजेश (24), रवीशा (28), रूशाली (27), अमुल्य केतन (38), सोनम और 18 माह का आरीव शामिल है। आग लगने के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार, भवन का पहला माला वाणिज्यिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, जहाँ दो अलग-अलग पेइंग गेस्ट कमरे हैं और बाकी चार मंजिलों पर पेइंग गेस्ट समेत दो परिवार रह रहे थे। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button