हैदराबाद : एनएआरएल, गादंकी में स्वच्छता पखवाड़ा जारी

हैदराबाद, नेशनल एटमोस्फेरिक रिसर्च लेबोरेटरी (एनएआरएल) अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार, गादंकी में एनएआरएल के निदेशक डॉ. अमित कुमार पात्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा समारोह का उद्घाटन किया गया। यहाँ वैज्ञानिक/अभियंता-एसएफ डॉ. टी. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. अमित कुमार पात्र ने कहा कि आगामी 15 फरवरी तक चलने वाले समारोह के लिए वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसएफ डॉ. टी. राजेन्द्र प्रसाद, वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसई एम. नागराज, सहायक निदेशक व पीआरओ एम. श्रीनिवास गुप्ता, वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसई त्रिवेणी, वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसई साई कृष्णवेणी, वैज्ञानिक/इंजीनियर-एससी अभिषेक, वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसड़ी शिवांश त्रिपाठी, सहायक वसीम अली, तकनीकी नरेश, तकनीशियन-डी मंगपति माधवदास और वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसडी पुल्लूरू शरत कुमार की एक समिति गठित की गई है।

समारोह के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एनएआरएल, गादंकी के परिसर के अलावा तिरुपति में एनएआरएल ऑवसीय कॉलनी के परिसरों की भी सफाई कर्मचारियों द्वारा की गयी। एनएआरएल के निदेशक डॉ. अमित कुमार पात्र ने कर्मचारियों को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होंने विशेष सफाई अभियान, कर्मचारियों में पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, वेबिनार, विशेष व्याख्यानों के आयोजन, वॉल पेंटिंग, आसपास के स्कूल तथा गांवों में लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आगामी फरवरी 15 फरवरी तक पूरे करने पर जोर दिया। साथ ही एनएआरएल के आस-पास के स्कूलों तथा गाँवों में बैनरों द्वारा स्वच्छता का संदेश देने के साथ साथ प्लास्टिक का निषेध करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें… बाल अधिकार आयोग ने किया सीतारामपेट बालिका विद्यालय का दौरा

Exit mobile version