हैदराबाद को स्वच्छ शहर बनाने पर ज़ोर

साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- आर.वी. कर्णन

हैदराबाद , हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) के आयुक्त आर.वी. कर्णन ने नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए सैनिटेशन कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय व उपायुक्तों को सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बर्दाश्त का भी निर्देश दिया।

आज वेब एक्स के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त कर्णन ने विशेष स्वच्छता अभियान और अन्य विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त कर्णन ने कहा कि नगर की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। इसके लिए नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे कि लोग स्वयं आगे आकर हैदराबाद को साफ-सुथरा और स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें।

छह दिन में 1,458 मीट्रिक टन कचरा साफ़

आयुक्त ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पहले दिन फुट ओवरब्रिज की सफाई से शुरुआत की गई थी। इसके बाद बीते छह दिनों में फ्लाईओवर, सड़क किनारे, डिवाइडर, सेंट्रल मीडियन, कर्ब स्टोन, झीलों, नालों, फुटपाथों, पार्कों और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (सी एंड डी) कचरे की बड़े पैमाने पर सफाई की गई। जीएचएमसी सीमा के 300 वार्डों में स्थित 1,204 चिन्हित स्थानों जिनमें फुट ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, कचरा संवेदनशील बिंदु और पार्कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जिसके तहत अब तक 1,458 मीट्रिक टन ठोस कचरा और 547 मीट्रिक टन निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कचरा हटाया जा चुका है। इस अभियान के दौरान जीएचएमसी कर्मचारियों ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सड़क किनारे लंबे समय से खड़ी पुरानी गाड़ियों को भी हटवाया, जिससे यातायात सुगम हुआ। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, जोनल आयुक्त, वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख शामिल हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button