हैदराबाद : सतर्कता एवं प्रवर्तन विभाग ने ओवरलोडिंग वाहनों से वसूला जुर्माना
हैदराबाद, नगर में ओवरलोडिंग और कर चोरी पर नकेल कसने के लिए सतर्कता एवं प्रवर्तन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर कई वाहनों की जांच की, जिनमें नियम उल्लंघन के मामले सामने आए। इस अभियान के तहत दर्जनों वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया और संबंधित चालकों पर कार्रवाई की गई।

सतर्कता एवं प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 ओवरलोडिंग के वाहनों पर मामले दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला। विभाग की महानिदेशक शिखा गोयल ने बताया कि बाचुपल्ली एक्स रोड़, मियापुर एक्स रोड़, बालानगर एक्स रोड़ के पास औचक छापेमारी के दौरान ओवरलोडिंग, लाइसेंस, टैक्स, परमिट से संबंधित 19 मामलों में 3 लाख 15 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस 466 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
उसी तरह, ईंट, मिट्टी, रेत की ओवरलोडिंग से संबंधित 5 मामलों में 71,312 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, जीएसटी उल्लंघन के 2 मामलों में 58,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। महिला अधिकारी ने जनता से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों की टोल फ्री नंबर 14432 पर शिकायत करने की अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



