हैद्रा ने पेटबशीराबाद में पत्रकारों को आवंटित जमीन पर लगाई बाड़
हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा ने मेड़चल-मलकजगिरी ज़िले के कुतुबुल्लापुर मंडल के पेटबशीराबाद में पत्रकारों को आवंटित सरकारी ज़मीन पर सुरक्षा कदम उठाते हुए 38 एकड़ भूमि पर बाढ़ लगा दी है।
हैद्रा के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सर्वे संख्या 25/2 में 38 एकड़ ज़मीन पर बाड़ लगा दी गई। यह ज़मीन राज्य सरकार द्वारा 2008 में जवाहरलाल नेहरू जर्नलिस्ट्स म्युचुअली एडेड कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी को आवंटित की गई थी। सरकार ने पत्रकारों को आवंटित इस ज़मीन को हम्डा के कब्ज़े में रखा था। इन आवंटनों को लेकर कुछ लोगों के अदालत में चले जाने के कारण वहाँ पत्रकारों को प्लॉट वितरित नहीं किए जा सके। अदालत में विवाद के बीच सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने हैद्रा से शिकायत की कि वहाँ अतिक्रमण हो रहा है। राजस्व और हम्डा के अधिकारियों ने भी इसी मामले में हैद्रा से शिकायत की।
यह भी पढ़ें… केटीआर ने हैद्रा विध्वंस पीड़ितों के साथ मनाई दिवाली
हैद्रा आयुक्त एवी रंगनाथ के आदेश पर हैद्रा ने राजस्व, नगरपालिका और हम्डा अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। कुछ अतिक्रमणों की पुष्टी की गयी। यह भी पाया गया है कि कुछ लोगों ने पहले से ही घर बना लिए हैं। हैद्रा ने खाली जमीन के चारों ओर बाड़ लगा दी है। आयुक्त एवी रंगनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने वहां घर बनाए हैं और वहां रह रहे हैं, उनके साथ जल्द ही बैठक होगी और रिकॉर्ड की पूरी जांच की जाएगी। बैठक में हैद्रा, राजस्व, एचएमडीए और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भूमि का आवंटन अदालत के आदेश पर होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



