कांग्रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं : कविता
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कविता ने कहा कि उनका कांग्रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है और मैंने भी कांग्रेस में किसी से संपर्क नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक राजनीतिक दल बनाने के बारे में नहीं सोचा है। राजनीति में हमें कोई जगह नहीं देता है, बल्कि जगह बनाते हुए हमें आगे बढ़ते जाना होगा।
कविता ने कहा कि बीआरएस, हरीश राव, संतोष कुमार के सोशल मीडिया मुझ पर हमला कर रहे है। जनता यह सब हमलों को देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि कालेश्वरम मुद्दे को छोड़कर, हरीश राव के प्रति उनमें कोई गुस्सा नहीं है। साथ ही जोड़ा की उन्होंने वर्ष 2016 में सिंचाई के मुद्दे पर केटीआर को यह सुझाव दिया था कि फाइलें सीधे मुख्यमंत्री के पास जा रही है। फाइलें निचली समिति की जांच और अनुमोदन के बिना ही मुख्यमंत्री के पास चली गईं।
आलमट्टी डैम, आरक्षण और इस्तीफे पर कविता का बड़ा बयान
पीसी घोष आयोग की रिपोर्ट देखें, तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद कर्नाटक राज्य अलमट्टी डैम की ऊँचाई बढ़ाने के लिए तैयार है। तेलंगाना राज्य सरकार को अलमट्टी के मुद्दे पर तुरंत सुप्रिम कोर्ट जाना चाहिए। अगर सरकार नहीं जाती है, तो हम जागृति की ओर से सुप्रिम कोर्ट जाएंगे। महाराष्ट्र ने पहले ही घोषणा की है कि वह अदालत जाएगा।
यह भी पढ़े : कविता ने केसीआर व केटीआर को हरीश राव व संतोष के प्रति किया आगाह
अगर आलमट्टी की ऊंचाई बढ़ाई गई, तो कृष्णा नदी में क्रिकेट खेलने के अलावा कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी को कृष्णा ट्रिब्यूनल में जांच के लिए जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर फैसला नहीं लेती है तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने दोहराया कि एमएलसी पद से इस्तीफा देते हुए विधान परिषद अध्यक्ष से इसे स्वीकार करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने बताया कि वे कल रविवार को चिंतमडका में आयोजित होने वाले बतुकम्मा उत्सव में शामिल होंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



